Saturday 15 February 2020

तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा

🏵️तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा🏵️

न हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा,
न बुद्धिस्ट बनेगा, न ख्रिस्त बनेगा।
तू इंसान की औलाद है इंसान बनेगा,
तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा।।

न कम्यूनिस्ट बनेगा न कैपिटलिस्ट बनेगा,
न इनका पिट्ठू बनेगा न मजहबदार बनेगा।
तू इंसान की औलाद है इंसान बनेगा,
तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा।।

न बाभन बनेगा न बनिया बनेगा,
न क्षत्री बनेगा न शूद्र बनेगा।
इंसान आगे बढ़ेगा जब सही सोच बनेगा,
तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा।

विज्ञान का आधार है, प्रौद्योगिकी की दुनिया है,
देश दकियानूसी छोड़ेगा तभी आगे बढ़ेगा।
तू इंसान की औलाद है इंसान बनेगा,
तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा।।

मानवता बचेगी जब ये फिरके गिरेंगे,
इनके कठमुल्ले और अतिवादी गिरेंगे।
इनके नेता और ठेकेदार गिरेंगे,
इनकी नफरत और हिंसा की राजनीति गिरेगी।
और जब ईंट के जवाब में पत्थर गिरेंगे,
तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा।।

एक महायुद्ध रचा, महाभारत के लिए।
अब एक सफाई बृहद्विश्व के लिए।
आमजन के लिए, भावी पीढ़ी के लिए।
निर्दोषों और समझदारों के लिए।
प्रगतिशीलों और मानव धर्म के लिए।
सर्वजगत और विश्व बंधुत्व के लिए।

ये हुंकार है इस काल की, नव्यमानववाद की,
सृष्टि के मूल की और नव्यनीतिवाद की।
धूल झाड़के और राह के पत्थर तोड़के,
तू इंसान की औलाद है बस आगे बढ़ेगा।
🙏🙏👍👍💐💐

No comments:

Post a Comment