Monday 30 March 2020

घर में रहो तो जीतोगे, वरना कोरोना मारेगा

आने लगे संकेत अच्छे एक ही सप्ताह में, लाकडाउन वा कर्फ्यू के मिलित प्रयोग के।
पंजाब में संख्या रुकी बस पांच दिन में, शेष देश में भी शुभ होगा सप्ताह अगला।
नोएडा, इंदौर, लुधियाना अपवाद हैं, ये भी सम्भल जायेंगे बस चार-छह:दिन में।
घुटने टेकती छल छन्द वाली महाशक्तियां, इस छुद्र कीटाणु के आगे।

चूक कुछ जो हुई प्रवासी मजदूरों को लेकर, वह भी अब संभल गया है।
पहुंचे ये जहां  हैं वहीं रोको लाकडाउन तक, तभी तो पूरा होगा मकसद।
मौका है दुनिया को अनूठा मिसाल देने का, घर बैठे महायुद्ध के विजय का।
आने लगे संकेत अच्छे एक ही सप्ताह में, शेष देश में भी शुभ होगा सप्ताह अगला।

इंतजाम पूरी स्वच्छता का, सामाजिक दूरी और गलतफहमियों से बचाव का।
घर में रहो तो जीतोगे, वरना कोरोना मारेगा, अनुशासन लाकडाउन का  है यही।
मिल के लड़ो इस शत्रु से, भुला के आपसी मतभेदों मुकाबलों को।
आने लगे संकेत अच्छे एक ही सप्ताह में, शेष देश में भी शुभ होगा सप्ताह अगला।

प्रोफेसर आर पी सिंह
वाणिज्य विभाग
दी द ई गोरखपुर विश्वविद्यालय।

No comments:

Post a Comment